थल सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे मंगलवार को लेह का दौरा करेंगे। एक दिन पहले ही भारत और चीन के बीच मॉल्डो में लेफ्टिनेंट जनरल लेवल की दूसरी मीटिंग हुई है। जनरल नरवणे यहां जमीनी स्तर पर सीमा सुरक्षा का जायजा लेंगे। साथ ही सेना की 14 कॉर्प्स के अफसरों के साथ हुई मीटिंग की प्रगति को लेकर चर्चा करेंगे। इससे पहले उन्होंने सोमवार को दिल्ली में सेना के कमांडरों के साथ बैठक में लद्दाख, अरुणाचल प्रदेश, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में सीमा विवाद की पूरी जानकारी ली। सेना की कमांडर कॉन्फ्रेंस मंगलवार को भी जारी रहेगी।
जानकारी के मुताबिक, भारत-चीन के बीच जारी तनाव के बीच सेना प्रमुख मनोज मुकुंद नरवणे का यह दौरान बेहद अहम माना जा रहा है। इस दौरान सेना प्रमुख 14वीं कोर के सैन्य अधिकारियों के साथ हालात का जायजा लेंगे। साथ ही भारत और चीन के बीच सैन्य स्तर की अब तक जो बातचीत हुई उसकी समीक्षा भी करेंगे। इसके बाद सेना प्रमुख नरवणे लद्दाख और कश्मीर के लिए रवान होंगे और वहां पर वास्तविक स्थिति का जायजा लेंगे। इसके अलावा जनरल नरवणे वास्तिवक नियंत्रण रेखा और पाकिस्तान के साथ नियंत्रण रेखा के पार सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों का भी समीक्षा करेंगे। यहां आपको बता दें कि सेना प्रमुख का यह दौरा ऐसा समय में हो रहा है, जब भारत-चीन के बीच काफी तनाव बढ़ा हुआ है और LAC से कुछ मीटर दूर हजारों की संख्या में भारतीय सैनिकों को तैनात किया गया है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।