राजद के करीबी सूत्रों के मुताबिक वे वैशाली के पूर्व सांसद रामा सिंह के पार्टी में आने से नाराज चल रहे थे। रामा ने पिछले दिनों ही तेजस्वी यादव से मुलाकात की थी और इसके बाद यह तय माना जा रहा था कि वे राजद में शामिल हो जाएंगे। रामा के 29 जून को राजद ज्वाइन करने की बात कही जा रही है। इसी बात से रघुवंश काफी नाराज थे।
राजद के टिकट पर रघुवंश वैशाली लोकसभा सीट से चार बार सांसद रह चुके हैं। 2014 में रघुवंश ने राजद और रामा ने लोजपा के टिकट पर लोकसभा का चुनाव लड़ा था। तब रघुवंश चुनाव हार गए थे। उस चुनाव से पहले ही दोनों नेताओं के बीच सियासी दुश्मनी थी। 2019 के लोकसभा चुनाव में लोजपा ने रामा को टिकट नहीं दिया था। तब राजद ने रामा को अपने पाले में लाने की कोशिश की थी, लेकिन रघुवंश के विरोध के आगे पार्टी को झुकना पड़ा था।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।