IMD ने कहा कि दक्षिण-पश्चिम मॉनसून उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में और आगे बढ़ गया है। अब दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब और राजस्थान के शेष हिस्सों में आगामी 24 से 48 घंटों के दौरान मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल होती जा रही हैं। मौसम विभाग ने दिल्ली में बुधवार और बृहस्पतिवार को कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना जताई है।
Indian Railway की बड़ी घोषणा, 14 अप्रैल तक बुक टिकट को रद्द कराने पर मिलेगा पूरा रिफंड-
कोरोना वायरस और लॉकडाउन के कारण भारतीय रेलवे नियमित रूप से अभी ट्रेनों का संचालन नहीं कर रही है। Unlock 1.0 में फिलहाल स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इसी बीच रेलवे ने एक बड़ी घोषणा की है। 14 अप्रैल या उससे पहले तक जितने टिकट बुक किए गए है, उसे रद्द कराने पर पूरा रिफंड दिया जाएगा। वहीं, रेलवे ने ये भी संकेत दिया है कि कम से कम मिड अगस्त तक पहले की तरह नियमित यात्री ट्रेनों की सेवा शुरू नहीं किया जाएगा।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।