मोदी कैबिनेट की बैठक में लिए अहम फैसले, बैंक से लेकर अंतरिक्ष विज्ञान और ओबीसी आयोग जैसे कई अहम फैसलों पर मोहर
(India) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में बुधवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक का आयोजन किया गया। कैबिनेट बैठक के बाद केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बताया कि बुधवार को अंतरिक्ष विज्ञान से लेकर बैकों को में व्यापक सुधार के अध्यादेश को मंजूरी दे दी गई है। उन्होंने बताया कि अब अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक या मल्टी स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक समेत सरकारी बैंक, रिजर्व बैंक की निगरानी में आ जाएंगे।

कैबिनेट की बैठक में बुधवार कई फैसले हुए। सहकारी बैंकों को आरबीआई के दायरे में लाया जाएगा। इसके लिए कैबिनेट ने अध्यादेश लाने का फैसला लिया। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बताया कि मुद्रा लोन के तहत दिए जाने वाले शिशु लोन की ब्याज दरों में 2% की छूट दी जाएगी।

को-ऑपरेटिव बैंकों को लेकर कैबिनेट के फैसले के बारे में जावड़ेकर ने बताया कि अब 1482 शहरी को-ऑपरेटिव बैंकों और 58 बहु-राज्य को-ऑपरेटिव बैंकों समेत सरकारी बैंकों को भारतीय रिजर्व बैंक की निगरानी में लाया जा रहा है। जिस तरह से रिजर्व बैंक की शक्तियां अनुसूचित बैंकों पर लागू होती हैं, ठीक वैसे ही ये को-ऑपरेटिव बैंकों पर भी लागू होंगी।

दिल्ली में डीजल पहली बार पेट्रोल से महंगा-
देश की राजधानी में डीजल पहली बार पेट्रोल से महंगा हो गया है। तेल कंपनियों ने बुधवार को लगातार 18वें दिन डीजल महंगा किया। 48 पैसे महंगा होने के साथ ही दिल्ली में अब डीजल 79.88 रुपए प्रति लीटर के रेट पर मिल रहा है। पेट्रोल के रेट नहीं बदले हैं। वह 79.76 रुपए पर है।

अप्रैल 2014 में एक लीटर डीजल पर करीब 10 रुपए एक्साइज ड्यूटी और वैट के चुकाने होते थे। अब आम आदमी को डीजल पर 50 रुपए सिर्फ टैक्स के चुकाने पड़ रहे हैं।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।