अब मिलेगा चिप वाला ई-पासपोर्ट, हर लोकसभा क्षेत्र में खुलेगा पासपोर्ट सेवा केंद्र: एस जयशंकर
(India) विदेश मंत्री एस जयशंकर ने आज कहा कि सरकार इंडियन सिक्यॉरिटी प्रेस और नैशनल इंफॉर्मेटिक्स सेंटर के साथ चिप वाले ई-पासपोर्ट के लिए काम कर रही है। इससे हमारे ट्रैवल डॉक्युमेंटस की सुरक्षा बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि इसके लिए खरीद प्रक्रिया जारी है और वह चाहेंगे कि इसमें तेजी लाई जाए।
पासपोर्ट के बारे में कई तरह की धोखाधड़ी देखने को मिलती है। कई बार अपराधी और फर्जावाड़ा करने वाले लोग फर्जी पासपोर्ट बनाकर विदेश भाग जाते हैं। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।