CBSE Board: बोर्ड परीक्षाओं पर HRD का अहम निर्णय जल्द लेगा
(India)
देश भर से कई अभिभावकों और राज्य सरकारों ने कोरोनावायरस के मद्देनजर सीबीएसई की शेष रह गई परीक्षाएं रद्द करने की मांग की है। मानव संसाधन विकास मंत्रालय इन परीक्षाओं पर अंतिम फैसला लेने के लिए गृह मंत्रालय से परामर्श कर रहा है।
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं के विषय में केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक को एक पत्र लिखा है। मनीष सिसोदिया ने केंद्र सरकार से कहा है कि 10वीं और 12वीं की शेष रह गई बोर्ड परीक्षाएं नहीं करवाई जाएं।

केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय सीबीएसई की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर अगले कुछ ही घंटों में स्थिति स्पष्ट करेगा। अभी तक के तय कार्यक्रम के मुताबिक सीबीएसई बोर्ड की शेष रह गई परीक्षाएं 1 से 15 जुलाई के बीच करवाई जानी हैं, लेकिन देश भर में कई राज्य इसके लिए तैयार नहीं हैं। बोर्ड परीक्षाओं के विषय पर सीबीएसई ने कहा, निर्णय लेने की प्रक्रिया एडवांस स्टेज में है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।