महाराष्ट्र में अब कोरोना को लेकर सियासत गर्मा गई है। बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एक बार फिर कोरोना से हुई मौतों के आंकड़े को लेकर उद्धव सरकार को घेरा है। फडणवीस ने कहा है कि पिछले तीन महीने में कोविड-19 की वजह से 1000 लोगों की मौत के मामलों को सामने ही नहीं लाया गया है। जबकि कोविड से मौत होने पर 72 घंटे के अंदर इसको बताना जरूरी होता है, लेकिन उद्धव सरकार ने ऐसा नहीं किया।
अब बीजेपी नेता ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को खत लिखकर मौत के आंकड़े छिपाने संबंधी मामले की जांच का अनुरोध किया है।
5 दिन में करीब 80 हजार मरीज बढ़े-
देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 4 लाख 91 हजार 170 हो गई। देश में पिछले पांच दिनों में 80 हजार मरीज बढ़े। इनमें, सिर्फ दिल्ली, महाराष्ट्र और तमिलनाडु में 50701 पॉजिटिव मिले। यह संख्या 70% से ज्यादा है। महाराष्ट्र में पिछले पांच दिन में 19536, दिल्ली में 17034 और तमिलनाडु में 14131 संक्रमित पाए गए। ये आंकड़े covid19india.org के मुताबिक हैं।
उधर, गुरुवार को एक दिन में सबसे ज्यादा 18 हजार 185 संक्रमित बढ़े और 13 हजार से ज्यादा ठीक हो गए। महाराष्ट्र में भी रिकॉर्ड 4842 पॉजिटिव मिले। अब यहां 1.47 लाख से ज्यादा मरीज हो गए। महाराष्ट्र में कोरोना से 6931 लोगों की जान गई, डेथ रेट 4.69% है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।