बता दें अहमद पटेल गुजरात से राज्यसभा सांसद भी हैं। जांच एजेंसी ने उन्हें दो बार इसी मामले में पूछताछ के लिए तलब किया था। तब पटेल ने जांच एजेंसी से कहा था कि वो सीनियर सिटीजन हैं और कोविड-19 के लिए केंद्र सरकार ने घर में रहने की गाइडलाइंस जारी की हैं। लिहाजा, वो पूछताछ में शामिल नहीं हो सकते। जांच एजेंसी ने इससे सहमति जताई थी। इसके बाद शनिवार को अफसरों ने पटेल के घर जाकर उनसे पूछताछ की।
भाजपा की वर्चुअल रैली-
भाजपा की और से चल रही वर्चुअल रैली में बीजेपी लगातार कांग्रेस और गाँधी परिवार पर हमलावर है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राजीव गांधी फाउंडेशन को लेकर लगातार तीसरे दिन कांग्रेस और सोनिया गांधी से फाउंडेशन की फंडिंग को लेकर सोनिया से 10 सवाल किए हैं। उन्होंने कहा कि मैं सोनिया जी को ये कहना चाहता हूं कि कोरोना या चीन की स्थिति की वजह से सवालों से बचने को कोशिश नहीं करें। 130 करोड़ देशवासी जानना चाहते हैं कि कांग्रेस ने सत्ता में रहते हुए क्या-क्या काम किया और किस तरह से आपने देश से विश्वासघात किया।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।