सुशांत सिंह राजपूत केस में 27 लोगों के बयान दर्ज-
एक्टर सुशांत सिंह राजूत केस में पुलिस जांच तेज हो गई है। जल्द से जल्द पुलिस इस आत्महत्या की गुत्थी को सुलझाने में जुटी है। सुशांत सिंह के परिजन और उनके फैंस खुदकुशी की सच्चाई जानना चाहते हैं। इसी कड़ी में मुंबई पुलिस ने इस मामले में अब तक 27 लोगों के बयान दर्ज किए हैं। वहीं, RJD नेता तेजस्वी यादव ने बिहार के CM नीतीश कुमार को पत्र लिख कर राजगीर में बन रहे फिल्म सिटी का नाम सुशांत सिंह के नाम पर रखने के लिए कहा है।
मुंबई पुलिस का कहना है कि सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या केस में अब तक 27 लोगों के बयान दर्ज हो चुके हैं। DCP अभिषेक त्रिमुखे ने बताया कि बांद्रा पुलिस जल्द से जल्द से इस केस की गुत्थी सुलझाने में जुटी है। उन्होंने कहा कि 27 लोगों के बयान दर्ज हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट हमें मिल चुकी है। रिपोर्ट के अनुसार, मौत का कारण फांसी लगने के बाद सांस का रुक जाना है। डीसीपी का कहना है कि इस केस की जांच हर एंगल से की जा रही है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।