चीन विवाद को लेकर गृह मंत्री अमित शाह ने दिया राहुल गांधी को जवाब
(India) लद्दाख में चीन के साथ सीमा विवाद पर भाजपा पर लगातार हमलावर रहे राहुल गांधी को आज गृह मंत्री अमित शाह ने पलटवार किया। सोनिया, प्रियंका और राहुल गांधी चीन विवाद को लेकर भाजपा पर लगातार आरोप लगते आये है। ऐसे में आज शाह ने राहुल के ‘सरेंडर’ मोदी वाले ट्वीट पर कहा, ‘पार्लियामेंट होनी है, चर्चा करनी है तो आइए। 1962 से आज तक दो-दो हाथ हो जाएं।’ उन्होंने कहा कि कोई चर्चा से नहीं डरता। मगर जब देश के जवान सीमा पर संघर्ष कर रहे हैं। सरकार एक स्टैंड लेकर ठोस कदम उठा रही है। उस वक्त पाकिस्तान और चीन को खुशी हो इस प्रकार के बयान किसी को नहीं देना चाहिए।
बता दे की बीते 21 जून को राहुल ने गलवान झड़प पर ट्वीट किया था कि नरेंद्र मोदी वास्तव में ‘सरेंडर मोदी’ हैं। हालांकि, सरेंडर शब्द लिखने में स्पेलिंग गलत हो गई थी। पूर्वी लद्दाख में एलएसी पर चीन के साथ विवाद और कोरोना पर शाह ने कहा कि मैं साफ करना चाहता हूं कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत दोनों वॉर जीतने जा रहा है। गृह मंत्री ने न्यूज एजेंसी एएनआई के साथ इंटरव्यू में भारत-चीन सीमा विवाद, देश और दिल्ली में कोरोना के हालात पर चर्चा की।

राजधानी में बढ़ते कोरोना मामलों को लेकर बोले शाह-
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई को राजधानी दिल्ली की व्यवस्थाओं और अपनाए जा रहे उपायों पर कई जानकारियां दीं। समाचार एजेंसी एएनआई को दिए विशेष साक्षात्कार में बोलते हुए अमित शाह ने कहा कि जून के दूसरे सप्ताह में दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बयान दिया कि 31 जुलाई तक दिल्ली में 5.5 लाख कोरोना के मामले होंगे, इससे दिल्ली की जनता में बहुत भय आया, लेकिन ऐसा नहीं होने देंगे।उन्होंने बताया कि दिल्ली सरकार ने कहा कि दिल्ली के बाहर के लोगों का दिल्ली में इलाज नहीं होगा, इस निर्णय को केंद्र सरकार ने बदला। मैंने 14 तारीख को कोऑर्डिनेशन की बैठक की। दिल्ली सरकार, एमसीडी और भारत सरकार के बीच समन्वय के लिए ये बैठक जरूरी थी।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।