हमले में 10 लोगों की मौत हो गई। इसमें चार आतंकियों समेत पांच पुलिसकर्मी भी मारे गए। बताया जा रहा है कि सभी चार आतंकी एक गाड़ी से यहां पहुंचे थे। उन्होंने स्टॉक एक्सचेंज में जाने से पहले मेन गेट पर हैंड ग्रेनेड फेंका, फिर लोगों पर फायरिंग की। डेढ़ साल पहले 2018 में भी कराची में चीनी दूतावास में बलूच आर्मी के आतंकियों ने ऐसे ही हमला किया था। स्थानीय मीडिया के अनुसार इस आतंकी हमले को अंजाम देने वाले सभी 4 आतंकियों को मार गिराया गया है। इस हमले में छह सुरक्षा बलों की भी मौत हो चुकी है। अब तक कुल नौ मौतें सामने आई हैं। इस हमले में सुरक्षाकर्मियों और आम नागरिक सहित 11 लोग जख्मी हुए हैं। हमले की जिम्मेदारी बलोच लिब्रेशन आर्मी ने ली है।
पुलिस के अनुसार आतंकियों ने पहले ग्रेनेड से हमला किया। इसके बाद अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी, लेकिन वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों ने जवाबी कार्रवाई कर सभी आतंकियों को मार गिराया।
स्थानीय मीडिया का कहना है कि वक्त पर कार्रवाई होने के कारण बड़ा आतंकी हमला टल गया है। पुलिस ने आतंकी हमले को पूरी तरह से नकाम कर दिया। हालांकि, अब तक पूरी तरह से साफ नहीं कहा जा सकता है कि इस हमले में कितने आतंकी शामिल थे। अभी तक चार आतंकियों को मारा गया है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।