टिक टॉक इंडिया के सीईओ निखिल गांधी ने बताया कि हम भारतीय कानून के तहत डेटा प्राइवेसी और सुरक्षा के सभी नियमों का पालन कर रहे हैं। हमने चीन समेत किसी भी विदेशी सरकार के साथ भारतीय यूजर्स की जानकारी शेयर नहीं की है। अगर भविष्य में भी हमसे अनुरोध किया जाता है तो हम ऐसा नहीं करेंगे। हम यूजर की निजता की अहमियत समझते हैं।
आईटी मंत्रालय का कहना है कि इन Apps को लेकर उसे कई स्रोतों से काफी शिकायतें मिली हैं, जिनमें एंड्रॉइड और आईओएस प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कुछ मोबाइल ऐप के दुरुपयोग के बारे में कई रिपोर्ट शामिल हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि इन एप के जरिए यूजर्स के डेटा को चुराकर उन्हें भारत के बाहर स्थित सर्वर को गैर कानूनी तरीके से भेजते हैं। सरकार का कहना है कि देश की राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर यह बड़ा खतरा है। इन आंकड़ों का संकलन, इसकी जांच-पड़ताल और प्रोफाइलिंग देश की संप्रभुता और अखंडता पर आघात है। सरकार का कहना है कि यह चिंता का विषय है और इसके लिए आपातकालीन उपायों की जरूरत है। वहीं, कुछ जानकारों का कहना है कि इसके पीछे असली वहज ये है कि भारत चीन को बताना चाहता है कि वह अब झुकने वाला नहीं है। 20 जवानों की शहादत से भारत की गरिमा पर गहर आघात पहुंचा है। लिहाजा, सरकार ने यह फैसला लिया है।
टिक टॉक सहित 59 चाइनीज ऐप्स पर लगाया बैन-
TikTok, Shareit, Kwai, UC Browser, Baidu map, Shein, Clash of Kings, DU battery saver, Helo, Likee, YouCam makeup,Mi Community, CM Browers, Virus Cleaner, APUS Browser, ROMWE,Club Factory, Newsdog, Beutry Plus, WeChat, UC News, QQ Mail, Weibo, Xender, QQ Music, QQ Newsfeed, Bigo Live, SelfieCity, Mail Master, Parallel Space, Mi Video Call – , Xiaomi, WeSync, ES File Explorer,
Viva Video – QU Video Inc, Meitu, Vigo Video, New Video Status, DU Recorder, Vault- Hide, Cache Cleaner DU App studio, DU Cleaner, DU Browser, Hago Play With New Friends, Cam Scanner, Clean Master – Cheetah Mobile, Wonder Camera, Photo Wonder, QQ Player, We Meet, Sweet Selfie, Baidu Translate, Vmate, QQ International, QQ Security Center, QQ Launcher, U Video, V fly Status Video, Mobile Legends, DU Privacy
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।