मध्य प्रदेश मंत्रिमंडल विस्तार, विष का घूंट पिएंगे शिवराज, मंत्रिमंडल में सिंधिया समर्थकों का रहेगा दबदबा
(India) राज्यसभा सांसद बनने के बाद पहली बार भोपाल आ रहे हैं ज्योतिरादित्य सिंधिया, भोपाल पहुंचने के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया सबसे पहले राजभवन जाएंगे और मंत्रियों के शपथ ग्रहण में शामिल होंगे। मंथन से अमृत निकलता है, विष तो शिव पी जाते हैं.... मंत्रिमंडल विस्तार से पहले शिवराज के इस बयान के कई मायने निकाले जा रहे हैं। क्या शिवराज आज हो रहे मंत्रिमंडल विस्तार में सिंधिया समर्थकों के दबदबे से दुखी हैं? शिवराज चौथी बार मुख्यमंत्री बने हैं। इससे पहले, सत्ता की सारी ताकत और फैसले उनके हाथ में हुआ करते थे, मगर इस बार ऐसा नहीं है, क्योंकि बीजेपी को पूर्ण बहुमत नहीं है और कांग्रेस छोड़कर आए बागियों के कारण ही उनकी सरकार बनी है। उन पर दूसरे दल से आए बागियों के साथ अपनों को भी संतुष्ट करने की जिम्मेदारी है। इतना ही नहीं, जो उनके कभी करीबी हुआ करते थे, वे भी अब आंखें दिखा रहे हैं।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।