पीएम मोदी का लेह दौरा, सीडीएस बिपिन रावत भी हैं उनके साथ, आर्मी, एयरफोर्स और आईटीबीपी के जवानों से बात की
(India) भारतीय चीन सीमा को लेकर चल रहे तनाव के बीच शुक्रवार सुबह पीएम मोदी लेह पहुंचे। पूर्वी लद्दाख क्षेत्र में जारी तनाव के बीच शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लेह पहुंचकर सबको चौंका दिया है। पीएम मोदी के साथ लेह में सीडीएस और पूर्व सेना प्रमुख विपिन रावत भी उनके साथ हैं। लेह पहुंचने के बाद सबसे पहले पीएम मोदी आईटीबीपी के जवानों से मिले हैं। जानकारी के मुताबिक पीएम सुरक्षा स्थितियों का जायजा लेंगे और पूर्वी लद्दाख में सीमा पर तैनात भारतीय सेना के जवानों का मनोबल बढ़ाएंगे।
बता दे की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 8.30 बजे अचानक लद्दाख के नीमू पहुंच गए। गलवान की झड़प के 18 दिन बाद मोदी पहली लेह-लद्दाख का दौरा कर रहे हैं। पहले से दौरे की जानकारी नहीं थी, लेकिन आज अचानक मोदी के लद्दाख पहुंचने की खबर आई। मोदी इस वक्त नीमू में 11 हजार फीट ऊंची फॉरवर्ड लोकेशन पर आर्मी, एयरफोर्स और आईटीबीपी के जवानों से बात कर रहे हैं। उनके साथ चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत और आर्मी चीफ एमएम नरवणे भी हैं।
गलवान की घटना के बाद मोदी ने सर्वदलीय बैठक भी बुलाई थी। उन्होंने कहा था कि सेना को फ्री हैंड दे दिया है। साथ ही कहा था कि हम शांति चाहते हैं, लेकिन कोई उकसाएगा तो जवाब देने में भी सक्षम हैं।

तनाव कम करने के लिए भारत-चीन के आर्मी के अफसरों की बातचीत भी हो रही है। 30 जून को लेफ्टिनेंट जनरल लेवल की तीसरी मीटिंग हुई थी। उसमें इस बात पर जोर रहा है कि विवादित इलाकों से सैनिक हटाए जाएं।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।