10वीं-12वीं के सिलेबस में 25 फीसदी कटौती
(India) मुख्य विषयों के सिलेबस में 25 फीसदी की कटौती होगी। एक आधिकारिक बयान में बोर्ड की ओर से कहा गया है, 'मौजूदा सत्र 2020-21 के दौरान पढ़ाई के घंटे में हुए नुकसान की भरपाई के लिए यह फैसला लिया गया है।'
बयान में कहा गया है, 'लॉकडाउन की वजह से पिछले तीन महीनों तक देश भर में स्कूल बंद रहे हैं। हालांकि सीआईएससीई से संबद्ध स्कूलों ने बदली हुई परिस्थिति के मुताबिक खुद को ढाला है और ऑनलाइन क्लासों के माध्यम से पढ़ने-पढ़ाने की प्रक्रिया को जारी रखने की कोशिश की है, लेकिन शैक्षिक साल की अवधि में काफी कमी हुई है और पढ़ाई के घंटे भी कम हुए हैं।'

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।