इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च के मुताबिक परिषद द्वारा 6 जुलाई तक परीक्षण किए गए नमूनों की कुल संख्या 1 करोड़ 2 लाख 11 हजार 92 है। इनमें से 2 लाख 41 हजार 430 नमूनों का कल परीक्षण किया गया था।
हवा से कोरोना फैलने को लेकर WHO ने कहा-
दुनियाभर के 200 से अधिक शीर्ष वैज्ञानिकों की ओर से हवा से कोरोना फैलने के सबूतों वाला खुला पत्र मिलने के बाद विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कहा, वह मामले की समीक्षा करेगा। 32 देशों के 239 वैज्ञानिकों ने WHO को पत्र लिखकर कहा था कि कोरोना वायरस हवा से भी फैलता है।
अमेरिकी अखबार 'द न्यूयॉर्क टाइम्स' की रिपोर्ट के मुताबिक, वैज्ञानिकों का कहना है कि बचाव के लिए घर के अंदर भी एन-95 मास्क पहनने की जरूरत है। इसके साथ ही वैज्ञानिकों ने WHO से कोरोना वायरस पर अपने गाइडलाइन में बदलाव करने का भी आग्रह किया है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।