सरेंडर करने की फिराक में है विकास
(India) उत्‍तर प्रदेश पुलिस की तेज धरपकड़ से घबराए विकास को राज्‍य छोड़ना ही ठीक लगा। फरीदाबाद में होने से उसकी मंशा सरेंडर करने की लग रही है। विकास के वकील भी सक्रिय हो गए हैं। विकास दुबे को डर है कि अगर यूपी पुलिस के हत्‍थे चढ़ा तो उसका एनकाउंटर तय है। इसीलिए उसने दिल्‍ली-एनसीआर का रुख किया है। यहां पूरे देश का मीडिया है, इतने तामझाम के बीच एनकाउंटर मुश्किल होगा। दूसरी बात यह भी है कि यूपी के भीतर कहीं भी रहना उसके लिए खतरे से खाली नहीं था। विकास दुबे का एक खास अमर दुबे मुठभेड़ में मार गिराया गया है। फरीदाबाद में विकास दुबे पुलिस के हाथ आते-आते बच गया। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि कैसे पुलिस के आने से पहले वह एक ऑटो में सवार होकर भाग गया। फुटेज में विकास रोड पर खड़ा ऑटो का इंतजार करता दिखता है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।