राजनीतिक मुद्दा बना विकास दुबे का एनकाउंटर, विपक्षी पार्टियों ने उठाए सवाल
(India) कानपुर के बिकरू गांव में सीओ समेत 8 पुलिस वालों की हत्या करने वाला गैंगस्टर विकास दुबे शुक्रवार सुबह एनकाउंटर में मारा गया। विकास दुबे की मौत बाद यूपी सरकार और पुलिस पर लगातार सवाल उठ रहे है। इस एनकाउंटर ने अब राजनीतिक रूप ले लिया है। इस एनकाउंटर को लेकर उठ रहे तमाम सवालों को लेकर यूपी से लेकर दिल्ली तक की सियासत गरमा गई है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने विकास दुबे एनकाउंटर को लेकर सरकार पर सवाल दागे हैं। इस दौरान राहुल गांधी ने शायराना अंदाज में भाजपा सरकार का नाम लिए बिना उस पर हमला बोला। राहुल ने अपने ट्वीट में लिखा कि...कई जवाबों से अच्छी है ख़ामोशी उसकी,न जाने कितने सवालों की आबरू रख ली। हालांकि, राहुल गांधी ने ट्वीट में खुलकर एनकाउंटर का भी जिक्र नहीं किया, लेकिन उनका संकेत उसी ओर था। आपको बता दें कि विकास दुबे एनकाउंटर को लेकर विपक्षी पार्टियों ने तमाम आरोप लगाए हैं। विपक्षी नेताओं का आरोप है कि विकास दुबे से पूछताछ में कई उसको सहयोग देने वाले कई राजनतिक व पुलिस आकाओं के नाम उजागर हो सकते थे, जिसके डर की वजह से उसका एनकाउंटर करा दिया गया। अब विकास दुबे के मारे जाने के साथ ही पूरा मामला ही रफादफा हो गया है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।