दिल्ली देश का इकलौता ऐसा राज्य है जहां कोरोना के ऐक्टिव केस घट रहे हैं।
(India) दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण (Coronavirus in India) के मामले भले ही एक लाख से ऊपर पहुंच चुके हों, लेकिन राष्ट्रीय राजधानी के लिए इस मोर्चे पर एक बहुत ही अच्छी खबर है। कोरोना वायरस से सबसे बुरी तरह प्रभावित राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में दिल्ली इकलौता ऐसा क्षेत्र है जहां पिछले एक हफ्ते से ऐक्टिव केसों की संख्या घट (Active cases declining in Delhi) रही है। एक हफ्ते में दिल्ली में 18 प्रतिशत घटे ऐक्टिव केस
3 जुलाई को दिल्ली में ऐक्टिव केस 26,304 थे जो 10 जुलाई की सुबह 18 प्रतिशत घटकर 21,567 पर आ गए। खास बात यह है कि इसी अवधि के दौरान राष्ट्रीय स्तर ऐक्टिव केसों की संख्या में 21.7 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। एक हफ्ते पहले के मुकाबले देश में ऐक्टिव केसों की संख्या में करीब 50 हजार की बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली के अलावा हरियाणा और तमिलनाडु में भी स्थिति में सुधार हुआ है। यहां ऐक्टिव केस घटे तो नहीं हैं, लेकिन उनके बढ़ने की दर राष्ट्रीय स्तर से धीमी है। दूसरी तरफ, महाराष्ट्र में ऐक्टिव केसों के बढ़ने की दर राष्ट्रीय औसत के ही करीब है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।