सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 7862 और तमिलनाडु में 3680 केस बढ़े। कर्नाटक में 2223 और देश की राजधानी दिल्ली में 2090 नए मरीज मिले। इसके अलावा, आंध्रप्रदेश में 1608, उत्तरप्रदेश में 1338, तेलंगाना में 1278 और पश्चिम बंगाल में 1198 मरीज मिले। उधर, उत्तरप्रदेश में शुक्रवार की रात 10 बजे से 13 जुलाई की सुबह 5 बजे तक लॉकडाउन लागू शुरू हो गया। इस दौरान सिर्फ जरूरी सामान की दुकानें खुली रहेंगी।
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया ने कहा कि देश के प्रमुख शहरों में कोरोना वायरस के बढ़ते नए संक्रमण मामलों की रफ्तार आगामी कुछ हफ्तों के दौरान कम या ज्यादा हो जाएगी। जबकि नए कोरोना केस में कमी आने में ज्यादा समय लगेगा।
एम्स के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया का यह बयान ऐसे समय में आया है जब देश में हर दिन 23 हजार से ज्यादा कोरोना के नए मामले सामने आ रहे हैं। हालांकि मुंबई जैसे महानगरों में पहले की तुलना में अब नए संक्रमित मामले कम आ रहे हैं। बावजूद इसके महाराष्ट्र कोरोना मरीजों के मामले में देश में सबसे टॉप पर है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।