विकास दुबे की मौत के बाद पत्नी ऋचा से ED करेगी विकास और नेताओं के रिश्तों को लेकर पूछताछ
(India) विकास दुबे के एनकाउंटर के बाद विकास की सम्पति और नेताओं के साथ उसके रिश्तों को लेकर पुलिस लगातार जांच में जुटी हुई है। वही अब ED की नजर अब विकास की सम्पति पर है। ED लखनऊ जोन विकास और उसकी गैंग के खास लोगों की प्रॉपर्टीज की डिटेल जुटा रहा है। इस संबंध में कानपुर रेंज के आईजी मोहित अग्रवाल को 6 जुलाई को एक पत्र भी लिखा गया था। ईडी की एक टीम ने प्रॉपर्टी डिटेल के लिए आईजी से मुलाकात भी की है। विकास ने पिछले तीन या चार साल में 10 से ज्यादा विदेश यात्राएं की। विकास की मौत के बाद अब पुलिस उसकी पत्नी ऋचा से पूछताछ कर रही है।

सूत्रों की मानें तो जल्द ही ईडी प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत केस दर्ज कर सकती है। विकास और उसके गैंग से जुड़े लोगों की संपत्ति के मामलों की जांच कर सकती है। शक है कि विकास ने थाइलैंड और दुबई में भी इन्वेस्टमेंट किया है।
ईडी की टीम विकास और उसके परिवार के सदस्यों और उनके अन्य सहयोगियों के संपत्तियों और बैंक खातों के बारे में जानकारी जुटा रही है। जय और अन्य की संपत्ति, बैंक से जुड़ी जानकारी भी कानपुर पुलिस से मांगी गई है। ईडी के एक सीनियर अफसर ने माना कि इस बारे में उनकी एक टीम कानपुर गई थी। अगर केस दर्ज करने लायक जानकारी मिली तो यह किया जाएगा।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।