अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन मिले कोरोना पॉजिटिव, मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती
(India) बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के घर भी कोरोना वायरस पहुंच चुका है। शनिवार देर रात अमिताभ बच्चन के कोरोना संक्रमित पाए जाने की खबर सामने आई। फिल्म इंडस्ट्री और फैंस को बड़ा झटका लगा ही था कि थोड़ी देर बाद अभिषेक बच्चन ने भी कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की जानकारी दी। दोनों को मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। इसके साथ ही बिग बी के पूरे परिवार और स्टाफ मेंबर का टेस्ट भी कराया गया है। जिसमें जया-ऐश्वर्या राय बच्चन की रिपोर्ट कोरोना निगेटिव आई है साथ ही अमिताभ बच्चन ने कहा कि उनके संपर्क में पिछले 10 दिनों में जो भी लोग आए हैं वो अपना कोविड-19 का टेस्ट करवा लें। अमिताभ बच्चन के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद से ही सोशल मीडिया पर उनकी सेहत के लिए दुआओं की झड़ी लगी हुई है। बॉलीवुड से लेकर राजनीतिक जगत के लोग ट्वीट करके उनके जल्द ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं।
उन्होंने शनिवार शाम ट्विटर पर खुद इसके बारे में बताया। नानावटी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के पीआरओ ने रविवार सुबह बताया कि अमिताभ में हल्के लक्षण हैं, उन्हें आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। अमिताभ के परिवार के सभी लोगों और घर में रह रहे स्टाफ का भी सैम्पल लिया गया है, जिसकी रिपोर्ट आज आएगी।

जया बच्चन, ऐश्वर्या और आराध्या की कोविड-19 एंटीजन टेस्ट की रिपोर्ट निगेटिव आई है। नानावटी के क्रिटिकल केयर सर्विसेज के डायरेक्टर डॉ अब्दुल एस अंसारी ने रात 3 बजे मीडिया को बताया कि अमिताभ की हालत पहले से बेहतर हैं और वे आराम से हैं। उनकी प्रारंभिक रिपोर्ट्स संतुष्ट करने वाली है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।