अमिताभ बच्चन, अभिषेक के बाद 8 साल की आराध्या और ऐश्वर्या भी कोरोना पॉजिटिव, महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने की पुष्टि
(India) अमिताभ बच्चन और अभिषेक के कोरोना संक्रमित होने के बाद किए गए नए टेस्ट में 46 वर्षीय ऐश्वर्या राय और उनकी 8 साल की बेटी आराध्या की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई हैं। वही 72 साल की जया बच्चन की टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आई है। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री डॉ राजेश टोपे ने ट्वीट करके इसकी पुष्टि की है। दोनों के हल्के एसिम्प्टोमैटिक लक्षणों को देखते हुए उन्हें जलसा वाले घर में ही होम आइसोलेशन में रहने की सलाह दी गई है। नानावटी हॉस्पिटल की ओर से शाम 4 बजे मीडिया को बताया गया है कि भर्ती होने के 19 घंटों के बाद अमिताभ और अभिषेक दोनों की हालत स्थिर हैं। दोनों आइसोलेशन वार्ड में अलग-अलग कमरों में हैं और दोनों के लक्षण हल्के हैं। डॉक्टर कोरोना के साथ अमिताभ की पुरानी बीमारियों को ध्यान में रखते हुए ट्रीटमेंट स्ट्रेटजी बना रहे हैं।
अमिताभ के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद उनकी बेटी श्वेता नंदा, उनके बेटे अगस्त्य नंदा और बेटी नव्या नवेली नंदा की रिपोर्ट भी जया की तरह निगेटिव आई हैं और उन्हें भी होम क्वारैंटाइन में रहने को कहा गया है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।