राजस्थान में जारी घमासान के बीच सचिन पायलट को अब कांग्रेस ने नहीं मनाने का मन बना लिया है।
(India) राजस्थान की सत्तारूढ़ कांग्रेस सरकार (Rajasthan Congress) में उठा सियासी तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा है। अंदरुनी कलह के बीच उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट (Sachin Pilot) ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खिलाफ खुलकर मोर्चा खोल रखा है। उन्होंने रविवार को दावा किया कि उनके साथ 30 से अधिक विधायक हैं और गहलोत सरकार (Ashok Gehlot) अल्पमत में आ चुकी है। दूसरी तरफ, कांग्रेस ने स्पष्ट किया है कि गहलोत सरकार पूरी तरह से सुरक्षित है और अपना कार्यकाल पूरा करेगी। यही नहीं राजस्थान में सचिन पायलट की बगावत को थामने के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विप का ब्रह्मास्त्र चला है। इसमें पार्टी की ओर से स्पष्ट किया गया है कि अगर किसी विधायक ने विप का उल्लंघन किया तो उस पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल राजस्थान में बदले सियासी माहौल को देखते हुए आज का दिन बेहद अहम रहने वाला है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।