राजस्थान सरकार के पक्ष में 105 विधायक बैठक में पहुंचे हैं। गहलोत सरकार पर मंडरा रहा सियासी संकट अब टला...
(India) सचिन पायलट के बगावती तेवर के बीच राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार पर मंडरा रहा सियासी संकट अब टलता दिख रहा है। जयपुर में विधायकों की बैठक से पहले कांग्रेस ने सरकार के समर्थन में आए विधायकों को मीडिया के सामने पेश किया। पार्टी ने दावा किया कि सरकार के पक्ष में 105 विधायक बैठक में पहुंचे हैं। इसके अलावा जो विधायक जयपुर नहीं पहुंचे हैं उनमें भी कई संपर्क में हैं।
कुछ देर पहले जयपुर स्थित कांग्रेस के मुख्यालय से सचिन पायलट के प्रदेश अध्यक्ष के पद वाले पोस्टर हटा दिए गए थे। लेकिन प्रियंका गांधी के आदेश पर दोबारा से पोस्टर लगा दिए गए हैं। फिलहाल राजस्थान में जारी सियासी घमासान में गहलोत ने विधायकों को कैमरे के सामने पेश करके अपने शक्ति का प्रदर्शन किया। जानिए, गहलोत के इस दांव के बाद सूबे की राजनीति में क्या असर होगा?

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।