ठंडी पड़ी सचिन पायलट की बगावत। लेकिन संकट अभी खत्म नहीं हुआ।
(India) राजस्थान में सीएम अशोक गहलोत ने कांग्रेस विधायक दल की मीटिंग में 100 से ज्यादा विधायक जुटाने का दावा कर के अपनी ताकत दिखा दी, तो वहीं सचिन पायलट के तेवर भी कुछ नरम पड़ने के संकेत मिले है, लेकिन बैठक में पायलट समेत कम से कम 19 विधायक नदारद रहे जो बताता है कि संकट अभी खत्म नहीं हुआ। इसके बाद जिस तरह से सभी कांग्रेस विधायकों को होटल में सुरक्षित कर लिया गया है, उससे भी साफ है कि फिलहाल गहलोत की कुर्सी भले बच गई हो, लेकिन पिक्चर अभी बाकी है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।