(India)
राजस्थान कांग्रेस ने बागी हुए डिप्टी सीएम सचिन पायलट और उनके समर्थित मंत्रियों और विधायकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें उप मुख्यमंत्री और मंत्री पदों से हटा दिया है। कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बाद कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने पार्टी के फैसला का एलान करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने षड़यंत्र के तहत संपूर्ण बहुतम से चुनी गई कांग्रेस सरकार को गिराने की साजिश की है। धन और सत्ता बल से, ईडी और इनकम टैक्स के जरिए दबाव बनाकर सरकार को अस्थिर करने की कोशिशें की गई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विधायकों को खरीदने की कोशिश की जा रही थी। सचिन पायलट दिग्भ्रमित होकर, भाजपा के षड्यंत्र के जाल में उलझ कर कांग्रेस सरकार को गिराने की साजिश में शामिल हो गए।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।