डिप्टी सीएम और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से बर्खास्त होने के बाद भी सचिन पायलट ने अधिकारिक बयान जारी क्यों नहीं किया
(India) राजस्थान में बीजेपी को सत्ता से बाहर कर कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले पिछले सचिन पायलट मंगलवार को सत्ता और संगठन दोनों से बाहर कर दिया गया। कांग्रेस विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से पारित प्रस्ताव के बाद उप मुख्यमंत्री और प्रदेशाध्यक्ष दोनों पदों से हटा दिया गया। शाम पांच बजे उनकी प्रेस कॉन्फ्रेंस होनी थी लेकिन ऐन वक्त पर उसे भी टाल दिया गया। आखिर ऐसा क्या हुआ कि पायलट इतने बड़े घटनाक्रम के बाद भी खुद सामने नहीं आए? कांग्रेस पार्टी ने पायलट के बगावती तेवरों के चलते उप मुख्यमंत्री और प्रदेशाध्यक्ष पदों से हटाया है। लेकिन पार्टी की सदस्यता रद्द नहीं की। ऐसे में उन्हें अपनी रणनीति पर फिर से विचार करना पड़ रहा है। पायलट की ओर से बीजेपी में शामिल होने की तमाम अटकलों को खारिज करते हुए कहा गया था कि वो भारतीय जनता पार्टी ज्वॉइन नहीं करेंगे।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।