जियो और गूगल मिलकर लाएंगे सस्ता 5G फोन
(India) रिलायंस (Reliance) ने अपनी 43वीं एनुअल जनरल मीटिंग (Reliance AGM 2020) में यह घोषणा की के गूगल (Google) और जियो (Jio) मिलकर सस्ता 5G स्मार्टफोन लाएंगे। मुकेश अंबानी ने रिलायंस की एनुअल मीटिंग में बताया कि जियो ने एक कंप्लीट 5G सॉल्यूशन तैयार किया है जो अगले साल तक कस्टमर्स के लिए रोल आउट किया जा सकता है। यह रोल आउट सरकार की तरफ से 5G स्पेक्ट्रम उपलब्ध करने के बाद किया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि सरकार की तरफ से स्पेक्ट्रम उपलब्ध कराए जाने के बाद जियो प्लेटफॉर्म दुनिया के दूसरे टेलिकॉम ऑपरेटर्स को 5G सॉल्यूशन एक्सपोर्ट कर सकेगा। गूगल के CEO सुंदर पिचई ने कहा कि भारत जैसे देश में सभी के पास इंटरनेट होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जियो और गूगल की पार्टनरशिप से ऐसे लाखों भारतीयों को इंटरनेट मिल सकेगा जिनके पास स्मार्टफोन नहीं है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।