यूरोपीय संघ कोरोना वायरस की वैक्सीन बनाने की होड़ में आगे चल रही पांच बड़ी कंपनियों मॉडर्ना, सनोफी, जॉनसन एंड जॉनसन, बायोनटेक और क्योवेक से टीके की अग्रिम खरीद के लिए बातचीत कर रहा है। दुनियाभर में करीब 150 कोरोना वायरस वैक्सीन पर काम हो रहा है। इनमें से 23 वैक्सीन का इंसानों पर परीक्षण शुरू हो गया है। इनमें से भी 3 वैक्सीन अपने अंतिम चरण यानि फेज 3 में हैं। इसमें दो कंपनियां चीन की हैं और तीसरी ऑक्सफर्ड यूनिवर्सिटी की है। बताया जा रहा है कि यूरोपीय यूनियन की जॉनसन एंड जॉनसन और सनोफी कंपनी से बातचीत अंतिम चरण में पहुंच गई है। इन कंपनियों से यूरोपीय यूनियन वैक्सीन के डोज को फाइनल कर रहा है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।