राजस्थान के सियासी घमासान के बीच सोमवार को सचिन पायलट खेमे से जुड़ा अहम फैसला, निगाहे कोर्ट के फैसले पर
(India) राजस्थान की सियासत के संग्राम को आज पूरे 10 दिन हो गए है। जहां अभी भी प्रदेश में राजनैतिक अस्थिरता का माहौल बना हुआ है। वहीं इसके साथ ही अभी भी प्रदेश के राजनीति में कई अहम फैसले होने बाकी है। आज सोमवार को भी प्रदेश की राजनीति के लिए बड़ा दिन माना जा सकता है। आज राजस्थान हाइकोर्ट राजस्थान विधानसभा स्पीकर सीपी जोशी की ओर से कांग्रेस के बागी विधायकों को दिए गए नोटिस मामले में सुनवाई करेगा। आपको बता दें कि इस मामले में सचिन पायलट खेमे की ओर से हाईकोर्ट में अर्जी लगाई गई थी, जिसमें पायलट खेमे ने नोटिस को अयोग्य बताते हुए हाइकोर्ट से यह आग्रह किया था कि जल्द से जल्द कोर्ट इस नोटिस को रद्द करे। लिहाजा आज इस मामले में कोर्ट अपना फैसला देगा। कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी और सीएम अशोक गहलोत ने पायलट कैंप पर ऐसा शिकंजा कसा है कि उनका निकलना आसान नहीं है। सचिन पायलट की अगुआई में बागी विधायकों ने स्पीकर से मिले अयोग्यता नोटिस को हाई कोर्ट में चुनौती दी है लेकिन गहलोत खेमा बेफिक्र है। कांग्रेस आलाकमान और सीएम गहलोत ने का ऐक्शन प्लान तैयार कर रखा है। अगर पायलट कैंप इस अदालती लड़ाई को जीत भी जाती है तब भी उन्हें या तो पार्टी के साथ आना ही होगा या फिर विधानसभा सदस्यता से हाथ धोना पड़ेगा।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।