(India)
भारत में सोमवार को कोरोना ने एक नया रेकॉर्ड बना दिया। बीते 24 घंटे में भारत में कोरोना के 40,425 नए केस सामने आए और 681 लोगों की मौत हुई है। आपको बता दें कि यह कोरोना केसों में अबतक की सबसे बड़ी उछाल है। इसी के साथ भारत में कोरोना के मामले 11 लाख के पार हो गए हैं। भारत में अबतक कोरोना के कुल 11,18,043 मामले सामने आए है जिनमें 3,90,459 ऐक्टिव केस हैं जबकि 7,00,086 लोग संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।