हाईकोर्ट ने स्पीकर को कहा 24 जुलाई तक कार्रवाई नहीं, सचिन पायलट गुट को मिली राहत
(India) राजस्थान हाई कोर्ट में आज पूर्व डिप्टी सीएम और कांग्रेस नेता सचिन पायलट और 18 अन्य बागी कांग्रेसी विधायकों की याचिका पर सुनवाई पूरी हो चुकी है। राजस्थान हाई कोर्ट ने अपना फैसला 24 जुलाई तक के लिए सुरक्षित रख लिया है और स्पीकर से 24 जुलाई तक उन विधायकों पर कोई कार्रवाई न करने के लिए कहा है। कांग्रेस विधायक दल की बैठक खत्म होने के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सीएम आवास के लिए रवाना हो गए थे और वो मुख्यमंत्री आवास पर पहुंच गए हैं. कांग्रेस के कैबिनेट मंत्री व विधायक भी सीएम आवास आने वाले हैं. बताया जा रहा है कि यहां अब से कुछ मिनटों बाद यानी 3 बजे से बैठक शुरू होगी।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।