(India)
उत्तर प्रदेश के अयोध्या में बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में सीबीआई की स्पेशल कोर्ट में मुरली मनोहर जोशी की गुरुवार को पेशी हुई। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हो रही सुनवाई में बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री जोशी का बयान दर्ज कराया गया। सीबीआई की स्पेशल कोर्ट के जज एसके यादव ने मुरली मनोहर जोशी और लालकृष्ण आडवाणी का बयान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए दर्ज कराने का निर्देश दिया था। लंबे समय से चल रहे मामले पर अंतिम फैसला 31 अगस्त को आना है। इसके लिए सुप्रीम कोर्ट ने खास निर्देश दिए हैं। वहीं इन मामलों की सुनवाई करने वाले जजों का कार्यकाल भी बढ़ा दिया गया है। सुप्रीम कोर्ट ने इस मद्देनजर कहा कि मामले की सुनवाई कर रहे जज मुकदमे में फैसला देकर ही रिटायर होंगे। कोर्ट ने फैसले के लिए अंतिम तारीख 31 अगस्त तय किया है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।