मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव
(India) मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान के क़ोरोना पॉजिटिव आने के साथ ही प्रदेश की राजनीति में हड़कंप मच गया है। मुख्यमंत्री के स्टाफ़ और उनके करीबी अधिकारियों के क़ोरोना टेस्ट तेज़ी से कराए जा रहे हैं। शिवराज सिंह के इस तरह पॉजिटिव आने से प्रदेश के सारे कामकाज ठप होने की आशंका बन गयी है। हालांकि सीएम शिवराज जाने से पहले अपने वरिष्ठ मंत्रियों भूपेन्द्र सिंह और नरोत्तम मिश्रा के ज़िम्मे सारा कामकाज सौंप गए हैं। शिवराज सिंह पिछले कुछ दिनों से रोज़ पार्टी दफ़्तर जा रहे थे जहां पर वो कांग्रेस से आने वाले विधायकों को भाजपा में शामिल करवा रहे थे। अब पार्टी के पदाधिकारियों को भी चिंता हो गयी है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।