(India)
बिगड़ते हालात के बीच कॉलेजों व विश्वविद्यालयों में अंतिम वर्ष/सेमेस्टर की परीक्षाएं कराने को लेकर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई होनी है। यह सुनवाई उन 27 याचिकाओं पर होगी जो यूजीसी ने 6 जुलाई 2020 को फाइनल ईयर एग्जाम्स के संबंध में जारी सर्कुलर के खिलाफ दायर की गई हैं। यूजीसी ने अपने सर्कुलर में कहा है कि कॉलेज/विवि अंतिम वर्ष/सेमेस्टर की परीक्षाएं अनिवार्य रूप से कराएं। बिना परीक्षा डिग्री नहीं दे सकते। लेकिन देशभर से लाखों स्टूडेंट्स यूजीसी के इस फैसले के खिलाफ हैं। यूजीसी के सर्कुलर के खिलाफ देश के 13 राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश से 31 स्टूडेंट्स ने मिलकर 27 याचिकाएं सुप्रीम कोर्ट में लगाई थीं। आज उन्हीं पर कोर्ट सुनवाई करेगा। जस्टिस अशोक भूषण की अध्यक्षता में सुप्रीम कोर्ट की बेंच के समक्ष इस मामले की सुनवाई होगी। स्टूडेंट्स की मांग है कि अंतिम वर्ष/सेमेस्टर की परीक्षाएं रद्द की जाएं। विद्यार्थियों को पिछली परीक्षाओं में उनकी परफॉर्मेंस और इंटरनल असेसमेंट के आधार पर अंक देकर रिजल्ट जारी किया जाए और डिग्रियां दी जाएं।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।