(India)
फ्रांस के मेरिग्नाक बेस से राफेल लड़ाकू विमान भारत के लिए रवाना हो गए हैं। पांच लड़ाकू विमान ने फ्रांस से उड़ान भर ली है, एक दिन के बाद ये पांचों विमान अंबाला एयपबेस पहुंच जाएंगे। बुधवार को इन विमानों को वायुसेना में शामिल किया जाएगा। ये पांचों विमान अंबाला पहुंचने से पहले यूएई में अबूधाबी के करीब अल-दफ्रा फ्रेंच एयरबेस पर हॉल्ट करेंगे। इन विमानों में दो ट्रेनर एयरक्राफ्ट हैं और तीन लड़ाकू। मेरिग्नाक में रफाल बनाने वाली कंपनी, दसॉ (दसॉल्ट) की फैसेलिटी है जहां उनका निर्माण हुआ है। ये अत्याधुनिक मिसाइलों और घातक बमों से लैस हैं। राफेल विमानों के रवाना होने से पहले फ्रांस में भारतीय दूतावास ने इन राफेल विमानों और इंडियन एयरफोर्स के जाबांज पायलटों की तस्वीर भी जारी की है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।