29 जुलाई को अंबाला पहुंच रहा राफेल
(India) भारतीय वायुसेना के सबसे घातक फाइटर जेट राफेल 29 जुलाई को अंबाला पहुंचने वाला है। सुरक्षा को ध्‍यान में रखते हुए पूरे शहर में धारा 144 लागू कर दी गई है। एक हफ्ते के अंदर ही इन विमानों को किसी भी मिशन के लिए तैयार कर लिया जाएगा। इन फाइटर जेट को उड़ाने के लिए कुल 12 पायलटों को ट्रेनिंग दी गई है, जो इसे फ्रांस से लेकर आ रहे हैं। भारतीय वायुसेना ने इन लड़ाकू विमानों के स्वागत की पूरी तैयारी कर ली है। फाइटर पायलट 7000 किलोमीटर की हवाई दूरी तय करके बुधवार को अंबाला एयरबेस पहुंचेंगे। इस मौके पर एयर चीफ मार्शल बीएस धनोआ भी मौजूद रहेंगे। एयर चीफ मार्शल ने राफेल को लेकर की जा रही तैयारियों का जायजा लिया।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।