(India)
राजधानी दिल्ली में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में कैबिनेट की बैठक होने जा रही है। इस बैठक में आज 34 साल बाद नई शिक्षा नीति को मंजूरी मिल सकती है। इस साल बजट में वित्त मंत्री सीतारमण ने नई शिक्षा नीति का एलान किया था। इस नई शिक्षा नीति के तहत देश में शिक्षा के मायने को बदला जाएगा। नए कोर्स में भारतीय संस्कारों, मूल्यों व संस्कृति को बढ़ावा दिया जाएगा। भारतीय जीवन शैली को शामिल कर छात्रों में देश की संस्कृति का बोध कराने का उद्देश्य है। पाठ्यक्रम में जीवन कौशल, भारतीय लोकाचार (संस्कार), कला आदि को जोड़े जाने का प्रस्ताव रखा गया है। नए NCF के आधार पर NCERT नई पाठ्यपुस्तकों के लेआउट और डिजाइन तैयार करेगा। नया NCF मार्च 2021 तक तैयार होने की उम्मीद है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।