राज्यपाल ने तीसरी बार ठुकराया विधासनभा सत्र बुलाने का प्रस्ताव, सीएम गहलोत ने की मुलाकात
(India) राजस्थान में सियासी संकट खत्म होने का नाम ही ले रहा है. राज्यपाल कलराज मिश्र ने तीसरी बार मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के विधानसभा सत्र बुलाने के प्रस्ताव को ठुकरा दिया है। इसके बाद मुख्यमंत्री एक बार फिर राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंचे। राज्यपाल कलराज मिश्र से मुलाकात से पहले गहलोत ने कहा कि राज्यपाल ने विधानसभा सत्र बुलाने का प्रस्ताव तीसरी बार खारिज कर दिया है. आखिर वह क्या चाहते हैं। यह जानने के लिए मैं उनसे मिलने जा रहा हूं।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।