(India)
गृह मंत्रालय ने अनलॉक-3 की गाइडलाइन बुधवार को जारी कर दी. गाइडलाइन के मुताबिक, रात में लोगों के आने-जाने पर पाबंदी हटा दी गई है। इसके साथ ही योग संस्थान और जिम को 5 अगस्त से खोलने की मंजूरी दे दी गई है। हालांकि, स्कूल-कॉलेज समेत शैक्षणिक संस्थानों को अभी कोई राहत नहीं मिली है और उन पर रोक जारी रहेगी।गाइडलाइंस के मुताबिक स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम सोशल डिस्टेंसिंग के साथ मनाए जा सकेंगे। इस दौरान मास्क पहनना जरूरी होगा। गाइलाइंस के मुताबिक स्कूल कॉलेज कोचिंग 31 अगस्त तक बंद रहेंगे। सिनेमा हॉल स्विमिंग पूल, थिएटर, एंटरटेनमेंट पार्क बार बंद रहेंगे। योग संस्थान और जिम 5 अगस्त से खुल सकेंगे एसओपी फॉलो करने होंगे। मेट्रो बंद रहेगी. बड़े सामाजिक कार्यक्रम, राजनीतिक, खेल कार्यक्रम नहीं होंगे। 15 अगस्त के कार्यक्रम गाइडलाइंस के मुताबिक होंगे। कंटेनमेंट जोन में 31 अगस्त तक लॉकडाउन जारी रहेगा। नाइट कर्फ्यू नहीं होगा. देश में कोरोना संक्रमण के मामले 15 लाख के पार पहुंच चुके हैं।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।