लखनऊ पहुंचें पीएम मोदी - आज भूमि पूजन होगा, स्वागत करेंगे सीएम योगी
(India) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज के शुभ अवसर के लिए सुनहरे रंग का कुर्ता, धोती और पटका पहना हुआ है. वो एयरपोर्ट पर नमस्कार करते हुए आगे बढ़े और सुबह ठीक 9.35 बजे उनका विमान लखनऊ के लिए टेक ऑफ कर गया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोपहर 12 बजे राम जन्मभूमि पहुंचेंगे और 12 बजकर 5 मिनट पर रामलला के दर्शन करेंगे. इसके बाद राम जन्मभूमि परिसर में 12 बजकर 15 मिनट पर पारिजात के पौधे को लगाएंगे। ठीक 12 बजकर 30 मिनट पर भूमि पूजन को संपन्न करेंगे और 12 बजकर 40 मिनट पर राम मंदिर की आधारशिला रखेंगे। इसके बाद 1 बजकर 15 मिनट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन होगा और ये करीब 1 घंटा चलेगा। इसके बाद वो 2 बजकर 5 मिनट पर साकेत स्थित हैलीपेड रवाना होंगे और वहां से दिल्ली के लिए निकलेंगे।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।