कुलगाम में आतंकवादियों ने बीजेपी नेता सज्जाद अहमद की गोली मारकर हत्या की
(India) जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) के कुलगाम में सरपंच सज्जाद अहमद खांडे की आतंकवादियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। उन्होंने अस्पताल में दम तोड़ दिया। वह भारतीय जनता पार्टी से भी जुड़े हुए थे। इससे पहले इससे पहले जून में कश्मीरी पंडित सरपंच अजय पंडिता की हत्या कर दी गई थी। कश्मीर घाटी में 48 घंटे के अंदर सरपंच पर हमले का यह दूसरा मामला है। इससे पहले 4 अगस्त की शाम को कुलगाम जिले के मीरबाजार के अखरान इलाके में पंच पीर आरिफ अहमद शाह पर आतंकियों ने हमला किया। वह गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसके बाद श्रीनगर के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।