समीर शर्मा का शव बुधवार रात (5 अगस्त) को उनके घर में पंखे से लटकता हुआ मिला। वह मलाड वेस्ट में अहिंसा मार्ग पर स्थित नेहा सीएचएस बिल्डिंग में रह रहे थे। उनकी बॉडी किचन की छत से लटकी मिली। मलाड पुलिस के अनुसार, समीर शर्मा जिस अपार्टमेंट में रह रहे थे, उन्होंने वह इसी साल फरवरी में किराए पर लिया था। रात में ड्यूटी पर राउंड मारते वक्त वॉचमैन ने बॉडी को देखा और सोसाइटी के मेबर्स को जानकारी दी। रिपोर्ट के मुताबिक, बॉडी की हालत देख पुलिस को अंदेशा है कि समीर शर्मा ने 2 दिन पहले ही आत्महत्या कर ली। हालांकि मौके से कोई सूइसाइड नोट नहीं मिला है। फिलहाल इस मामले में ऐक्सिडेंटल डेथ का केस रजिस्टर कर लिया गया और बॉडी को ऑटॉप्सी के लिए भेज दिया गया है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।