मुंबई में बारिश और तूफान ने रौद्र रूप : IMD ने जारी किया अलर्ट, मुंबई में पूरे हफ्ते होगी बारिश
(India) मुंबई और पड़ोसी इलाकों में बुधवार से जारी भारी बारिश में बृहस्पतिवार को कुछ कमी आने के बाद कई इलाकों में जलभराव कम हुआ और यातायात सेवा बहाल की गई.महाराष्ट्र में लगातार हो रही बारिश के कारण एनडीआरएफ की 16 टीमों को पहले से ही तैनात किया गया है.मुंबई में 5 टीमें, कोल्हापुर में 4 टीमें, सांगली में 2 टीमें, और सतारा में 1 टीम, ठाणे में 1 टीम, पालघर में 1 टीम, नागपुर में 1 टीम, रायगढ़ में 1 टीम तैनात हैं. सड़कों पर कमर भर से ज्यादा पानी लगा हुआ है. पानी इतना है कि गाड़ियां डूब गई हैं. किंग सर्किल, हिंदमाता इलाके में सबसे ज्यादा पानी भरा हुआ है. गिरगांव इलाके में भी यही हाल है. मुंबई के अंधेरी इलाके में कई फीट पानी भरा हुआ है. मौसम विभाग ने पूरे हफ्ते मुंबई में बारिश का अलर्ट जारी किया है. पिछले दिनों हुई भारी बारिश की वजह से निचले इलाके पूरी तरह से पानी में डूब गए हैं. धीरे- धीरे सेवाओं को बहाल किया जा रहा है.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।