केरल में विमान हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई, 127 लोग अस्पताल में भर्ती हैं
(India) केरल में शुक्रवार शाम दुबई से आ रहा एयर इंडिया का विमान क्रैश हो गया। विमान में 190 लोग सवार थे। इनमें से तकरीबन 18 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो पायलट भी शामिल हैं। हादसे में घायल 127 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाकी लोगों को घर जाने दिया गया है। केंद्रीय उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने इसकी जानकारी दी। वह फिलहाल, केरल के लिए रवाना हो गए हैं।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।