(India)
राजस्थान में जारी सियासी घटनाक्रम के बीच बीजेपी के 12-15 विधायक गुजरात के लिए रवाना हो गए। ये सभी विधायक गुजरात के रिजॉर्ट में रहेंगे। इस पर बीजेपी ने कहा कि उन्हें टूट का डर नहीं है। सभी विधायक सोमनाथ की यात्रा करेंगे। सोमनाथ के सागर दर्शन रिजॉर्ट में छह कमरे बुक किए गए हैं। गौरतलब है कि राजस्थान विधानसभा का सत्र 14 अगस्त से होना है. राजस्थान बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पुनिया ने कहा कि वे इस बात से पूरी तरफ वाकिफ है कि बीजेपी के 12 विधायक घूमने जा रहे हैं. उन्होंने कहा, “जब भी बीजेपी विधायक दल की बैठक होगी, वे सभी वहां मौजूद होंगे क्योंकि राजस्थान बीजेपी अखंड और एकजुट है. कांग्रेस हमारे विधायकों के बारे में अफवाह फैला रही है। मुख्यमंत्री निम्न स्तर की राजनीति कर रहे हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘बीजेपी के 12 लोग या कुछ लोग कहीं घूमने चले गए तो वह इतना बड़ा मुद्दा हो गया?'’
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।