(India)
कोरोना वायरस दिन पर दिन देश में पैर पसार रहा है. इस वायरस की चपेट में आम आदमी से लेकर वीआईपी तक सभी आ रहे हैं। इस बीच बड़ी खबर सामने आयी है। पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्हें दिल्ली के आर्मी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पूर्व राष्ट्रपति ने ट्वीट कर कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी। उन्होंने लिखा, ''मैं किसी और जांच के लिए अस्पताल आया था, मेरा कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। मैं निवेदन करता हूं कि पिछले एक हफ्ते में मेरे संपर्क में जो भी व्यक्ति आए हैं वो खुद को आइसोलेट करें और अपना टेस्ट करवाएं।''
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।