मणिपुर में बहुमत साबित करने में सफल हुए बीरेन सिंह, कांग्रेस के 6 विधायकों का इस्तीफा
(India) मणिपुर के सीएम एन बीरेन सिंह ने सोमवार को विधानसभा में वॉयस वोट के माध्यम से विश्वास मत जीता। मतदान के दौरान आठ कांग्रेस विधायक अनुपस्थित थे। विश्वास मत के बाद, कांग्रेस विधायकों ने विरोध जताया और सदन के वेल में कुर्सियां ​​फेंक दीं। पूर्व बीजेपी नेता लुखोशी ज़ो से जुड़े हाई-प्रोफाइल ड्रग जब्ती मामले को CBI को सौंपने की विपक्ष की मांग पर कार्रवाई नहीं होने के बाद कांग्रेस ने 28 जुलाई को अविश्वास प्रस्ताव लाया था। विधानसभा में भाजपा सरकार के विश्वास मत जीतने के बाद मणिपुर के सीएम एन बीरेन सिंह ने कहा, हमने वॉयस वोट से विश्वास मत जीता है। अध्यक्ष जो कुछ भी कर रहे हैं वह नियमानुसार है। विपक्षी विधायक कम संख्या में थे। वहीं मणिपुर के पूर्व सीएम और सीएलपी नेता ओकराम इबोबी सिंह ने कहा, मणिपुर में कानून का शासन नहीं है। हम वोट विभाजन की मांग कर रहे हैं। वे (भाजपा) इसे पसंद नहीं करते हैं। सत्तारूढ़ पार्टी के भीतर, बहुत से लोग इस सरकार को पसंद नहीं करते हैं।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।