दिग्विजय सिंह ने कहा, 'मोदी, शाह, भाजपा, संघ और उनकी ट्रोल सेना प्रश्न पूछने वालों को सोशल मीडिया पर झूठे, बिना किसी प्रमाण पोस्ट डाल कर उन्हें बदनाम कर उन्हें डराते धमकाते हैं। यही रणनीति हिटलर समेत हर तानाशाही अपनाता रहा है। मैं इसलिए राहुल गांधी का सम्मान करता हूं कि वे साहस के साथ प्रश्न पूछ रहे हैं।'गौरतलब है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी लगातार कोरोना संकट और अर्थव्यवस्था के मसले पर केंद्र सरकार को घेरते आए हैं। राहुल गांधी लगातार ट्वीट कर, वीडियो साझा कर और एक्सपर्ट्स से बात कर केंद्र पर निशाना साध रहे हैं। हाल ही में यूथ कांग्रेस की ओर से रोजगार दो कैंपेन चलाया गया था।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।